मधुबनी, जुलाई 7 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। पंचायतों में खेल प्रतिभाओं को संवारने के लिए सरकार प्रत्येक पंचायतों में खेल मैदान बनाने का निर्देश दे रखी है। बेनीपट्टी में फिलहाल 23 खेल मैदान बनाने की प्रशासनिक पहल जारी है। विभाग की लापरवाही एवं संवेदकों की उदासीनता से एक भी खेल मैदान का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। पैसों की बंदरबांट कर कार्य को अधूरा छोड़ा रखा है जो परेशानी का कारण बना हुआ है। कार्यालय सूत्रों की माने तो बेनीपट्टी में 18 जगहों पर खेल मैदान का काम निर्माणाधीन है। 8 मैदान बनाने का काम करीब पूरा कर लिये जाने की बात बताई जा रही है। जिसमें 5 जगहों पर स्थानीय कुछ समस्याओं को लेकर मैदान बनाने का काम शुरू नहीं किये जाने की बात कही जा रही है। सत्य तो यह है कि एक भी खेल मैदान का काम पूरा नहीं किया जा सका है। इस संबन्ध में डी...