बलरामपुर, सितम्बर 12 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज खेल मैदान के चारों तरफ अतिक्रमण व गंदगी का बोलबाला है। यह मैदान जिला पंचायत विभाग की है, जो मैदान के पूरब व दक्षिण तरफ अस्थाई कब्जा कर लोग मांस मछली की दुकाने खोल रखे हैं और उसका अवशेष एवं कचरा खेल मैदान में ही फैला रहता है। पश्चिम तरफ लोगों ने दीवाल तथा मकान बना लिए हैं। उनके घरों से निकलने वाले गंदा पानी भी मैदान में ही जा रहा है। जिसके चलते मैदान हमेंशा गंदे पानी गंदगी से बजबजाता रहता है। अव्यवस्था व देखरेख के अभाव में इस खेल मैदान का लाभ आज खेल प्रेमियों को नहीं मिल रहा। इस समस्या को लेकर नगर वासियों ने कई बार आवाज उठाई, जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की, जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। आज यह खेल मैदान महज कूड़ा कचरा का घर बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.