बहराइच, जनवरी 9 -- बहराइच, संवाददाता। प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले रणवीर प्रसाद ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र व उपायुक्त मनरेगा रवि शंकर पाण्डेय के साथ विकास खण्ड बलहा अन्तर्गत बंजरिया में निर्मित मनरेगा खेल मैदान एवं पार्क का निरीक्षण किया गया। प्रमुख सचिव ने कहा कि इस पार्क को मॉडल खेल मैदान/पार्क मानते हुए ऐसे ही अन्य खेल मैदान विकास खंड की ग्राम पंचायतों में निर्मित कराए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कैमरा लगाने एवं बैडमिंटन कोर्ट में सिंथेटिक मैट लगवाने हेतु निर्देशित किया। पार्क में खेल रहे बच्चों को बिस्किट एवं टाफी वितरण कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया एवं खेल को जीवन का अंग बनने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, ग्राम प्रधान तथा ग्रामवासी मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.