बक्सर, दिसम्बर 17 -- बिजनेश न्यूज ---- फोटो संख्या- 14, कैप्सन- बुधवार को हेरिटेज स्कूल में जीत के बाद विक्ट्री का निशान दिखाते छात्र। बक्सर, हमारे संवाददाता। हेरिटेज स्कूल अर्जुनपुर के प्रांगण में दिलीप पाठक मेमोरियल स्पोर्ट्स मीट का अंतिम दिन अलग-अलग खेलों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, स्पून मार्बल रेस, बैडमिंटन, मैथ रेस, लांग जंप, हाई जंप, गर्ल्स कबड्डी, स्लो साइकिल रेस, वालीबॉल, सुई धागा रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो इत्यादि शामिल रहा। प्रतियोगिता शुरू होने के दौरान विद्यालय के निदेशक प्रेम कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। कहा कि जीवन में भौतिक शिक्षा को दिनचर्या सभी को अपनना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल में हार-ज...