गिरडीह, सितम्बर 24 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। मंगलवार को नवडीहा ओपी क्षेत्र के बरोटांड़ मैदान में मुनिया देवी चैंपियन लीग सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी का अनावरण कर किया। इसके बाद परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक स्फूर्ति प्राप्त होती है; बल्कि इसमें बेहतर कर देश और समाज में नाम रोशन कर सकते हैं। कहा कि खेल में भी करियर की अपार संभावनाएं हैं। कहा कि ग्लोबल दुनियां में तरह तरह ऑपरच्युनिटी है। हर क्षेत्र में बेहतर करने की संभावनाएं हैं। इसके लिए लगातार परिश्रम और ईमानदार प्रयास जरूरी है। इसके अतिरिक्त अनुशासन और परिस्थितियों की समझ आवश्यक है। कहा कि खेल के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा का कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.