चंदौली, सितम्बर 29 -- नौगढ़। मिशन शक्ति-5 के तहत रविवार को भेड़ाफार्म परिसर में ग्राम्या संस्थान एवं पुलिस विभाग की ओर से खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश खरवार और एसपी आदित्य लांग्हे ने फीता काट कर किया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाभिमान आदि के बारे में महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी, स्वयं सहायता समूह,ग्राम्या संस्थान एवं क्लब से जुड़ी महिला एवं और किशोरियां शामिल रही। इस अवसर पर किशोरियों ने विभिन्न आकृतियों वाले पिरामिड बनाकर करतब दिखाया। वहीं वॉलीबाल, कबड्डी, लम्बी कूद, गोला फेंक आदि खेलों में प्रतिभाग कर अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। महिलाओं एवं किशोरियों के बीच आयोजित रस्सा-कसी का खेल विशेष आकर्षण रहा। मुख्य अतिथि ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.