टिहरी, दिसम्बर 13 -- जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में खेल महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन को समीक्षा बैठक एडीएम अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि आगामी 20 दिसंबर खेल महाकुंभ प्रारंभ होगा, खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का न्याय पंचायत स्तर और विधान सभा स्तर से शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। एडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सूचना विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार, नगर पालिका एवं संबंधित निकायों को सभी चारों विधानसभा तथा संसदीय क्षेत्र में मैदान व स्थल चयन, पुलिस एवं महिला पीआरडी को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक जान...