सहारनपुर, फरवरी 8 -- शोभित विश्वविद्यालय में आयोजित खेल महाकुंभ के दूसरे दिन हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विजयी टीम व विजयी प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. रणजीत सिंह, कुलसचिव डॉ. महिपाल सिंह, संस्था के केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर ने ट्रॉफी, मेडल व सम्मान-पत्र देकर पुरस्कृत किया। आमंत्रित विद्यालयों से आए हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर उनके भी उज्जवल भविष्य की कामना की गई। खेलमहाकुंभ में लगभग तीन हजार प्रतिभागी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...