संभल, नवम्बर 15 -- एनपीएस इंटर कॉलेज ठाठी में शुक्रवार को बाल दिवस और स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रबंधक नेकपाल सिंह और प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह ने किया। इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और खेल प्रतियोगिता में सहभाग किया। कार्यक्रम में नृत्य, गीत भाषण, दौड़, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, ऊंची कूद और दौड़ आदि का आयोजन हुआ। छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया। लम्बी कूद में 11वीं कक्षा की रीना प्रथम, 12वीं की क्षमा द्वितीय और 9वीं कक्षा की अनीता तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में अनुष्का अव्वल रही। वहीं रीतू दूसरे और मनीषा तीसरे स्थान पर रही। विजेता बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.