मेरठ, फरवरी 14 -- हस्तिनापुर। हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय, राष्ट्रीय वुशु चैंपियन उचित भारद्वाज, विद्यालय चेयरमैन एसपी सिंह, रोहित सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. रितु राजवंशी ने किया। खेलकूद दिवस के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने दौड़, रिले रेस, क्रोकोडाइल रेस, फ्रॉग रेस, ईंट रेस,, कार रेस तथा फ्रूट रेस में प्रतिभाग किया। इस दौरान सांस्कृतिक उत्सव का भी आयोजन हुआ जिसमें मुख्य रूप से बच्चों ने राजस्थानी,, पंजाबी, अन्य थीम पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने योग प्रदर्शन, ताइक्वांडो का भी बेहतरीन प्रदर्शन...