बुलंदशहर, जनवरी 29 -- ग्राम पला कसेर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया सीनियर वर्गों खो-खो में कप्तान, यज्ञवती तथा जूनियर वर्ग में सौम्या, टेबल टेनिस में साजिया नाइंथ विजयी रहे। शतरंज में अलीमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि जूनियर मे हिबा प्रथम रही। इस दौरान प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार, क्रीड़ा प्रभारी माया यादव, सिंह वीर प्रताप सिंह दिनेश चंद, लक्ष्मीकांत, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार पीयूष, अजय कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...