सीवान, दिसम्बर 22 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। कर्मयोगी महोत्सव का पहला दिन रोमांच से सराबोर रहा। प्रभा प्रकाश डिग्री कॉलेज, पंजवार में धूमधाम से आयोजित इस कार्यक्रम में कई दिग्गज उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रघुनाथपुर प्रखंड प्रमुख मनोज सिंह ने किया। महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को खेलकूद के माध्यम से सशक्त बनाना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। सीनियर और जूनियर ग्रुप में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सैकड़ों छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया, जिससे परिसर उत्सवमय वातावरण से गूंज उठा। प्रमुख मनोज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कर्मयोगी महोत्सव जैसे आयोजन बालिकाओं के लिए सशक्तिकरण का माध्यम हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.