जौनपुर, नवम्बर 16 -- जौनपुर, संवाददाता। राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कालेज में शुक्रवार को बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने रंगोली बनाई तथा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रबंधक डॉ.सत्य राम प्रजापति, प्रधानाचार्य डॉ.संजय चौबे, राज पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.शंभूराम सहित सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात विभिन्न खेलकूद, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन के पश्चात संगोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने नेहरू जी के जावन पर प्रकाश डाला गया। खेल में प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, 100 मीटर दौड़, रंगोली एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रत...