आरा, दिसम्बर 12 -- आरा। शहर के बहिरो स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसपी राज के साथ सदर अस्पताल आरा के पूर्व अधीक्षक सतीश कुमार सिन्हा, डॉ प्रतीक कुमार, उप मेयर सरोज सिंह, संस्थापक भारत सिंह सहयोगी, सचिव ई सुबोध सिंह प्रबंधक कमलेश यादव और व्यवस्थापक राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और बच्चों को पुरस्कृत भी किया। एसपी ने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल के महत्व को बताया। खेल प्रतियोगिता में 400 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। गायिका प्रिया पायलिया और रूबी यादव ने गीत के माध्यम से माहौल में चार चांद लगा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...