गिरडीह, सितम्बर 3 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2025-26 के तहत दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन धनवार के पुनित राय स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन बच्चों के बीच एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता तथा आज दूसरे दिन कब्बड्डी, बॉलीबॉल, खो खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कब्बड्डी खेल में अंडर 14 बालक में उत्त्क्रमित मध्य विद्यालय जुड़मा विजेता तथा बालिक वर्ग में भी उत्त्क्रमित मध्य विद्यालय जुड़मा विजेता हुए। खोखो अंडर 17 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धनवार , खो खो 19 बालक वर्ग में उत्त्क्रमित हाईस्कूल कुबरी, बॉलीबॉल अंडर 14 वर्ग बालक में मिडिल स्कूल डोरन्डा, वॉलीबॉल अंडर 17 बालक वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय धनवार, वॉ...