फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- फरीदाबाद। अशोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सहायक शिक्षा अधिकारी खेल हरबीर अधाना मुख्य अतिथि और एफएलएन के जिला संयोजक मनमोहन भारद्वाज विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में हर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता, लंबी कूद, शॉट पुट और हाई जंप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि हरबीर अधाना ने अपने संबोधन में इस आयोजन की प्रशंसा की और विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रधानाचार्य ममता सिंह ने भी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने में कोई कमी नहीं रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...