नई दिल्ली, फरवरी 1 -- भारत-पाक मैच बहिष्कार : आईसीसी के सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी होंगी, प्रसारण अधिकारों, प्रायोजकों की रणनीति और मेजबान देश की तैयारियों पर भी पड़ेगा असर नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप का मुकाबला न खेलने के पाकिस्तान के फैसले ने आईसीसी के सामने नियमों और व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं से जुड़ी नई स्थिति खड़ी कर दी है। इस फैसले का असर केवल एक लीग मैच तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अंक तालिका, प्रसारण अधिकारों, प्रायोजकों की रणनीति और मेजबान देश की तैयारियों पर भी पड़ेगा। फिलहाल पीसीबी या पाक सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि अगर भारत और पाकिस्तान नॉकआउट चरण में आमने-सामने आते हैं तो उस स्थिति में क्या रुख अपनाया जाएगा। बहिष्कार से आईसीसी के सामने लॉजिस्टिक्स और नियामकीय चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।...