लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- पसगवां विकासखंड के बेसिक स्कूलों में खेल दिवस मनाया गया। स्कूलों में बीईओ संजीव कुमार के निर्देशन में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने हुनर दिखाया। पसगवां विकास खंड के जमुनियां कढिले, जमुनियां रनां, जमुनियां शहवाज, नयागांव, लिधियाई, धर्माखेडा, गुरुदेवखेडा, मैगलगंज, इटारा आदि स्कूलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कैरमबोर्ड, बैडमिंटन, दौड़, कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद जैसे तमाम खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। खेलों को खेल प्रशिक्षक आशीष दीक्षित, अनवर अहमद, चंद्र शेखर, राघवेंद्र सिंह, प्रियंक सिंह, संजीव पांडे, प्रदीप पांडे, विपिन वर्मा, अनुराग शुक्ला की देखरेख में हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.