देवरिया, अगस्त 30 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द का जन्मदिन शुक्रवार को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें विभिन्न कॉलेज और स्कूल के बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। रामजी सहाय पीजी कॉलेज के इंडोर हॉल में मेजर ध्यानचन्द की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाया गया। जहां प्राचार्य प्रो.वृजेश पाण्डेय ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पं.श्रीकृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय में म्यूजिक चेयर, जल-थल, खो-खो, रस्सी कूद, कबड्डी, रस्सा-कसी व दौड़ का आयोजन किया गया। प्रत्युष विहार विद्यालय में प्रत्युष क्वींस और प्रत्युष इलेवन्स के बीच खो-खो का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्युष इलेवन्स ने जीत दर्ज किया। पिड़रा घाट विद्यालय पिड़रा और पिड़री गांव के बीच वॉलीबॉल का आयोजन किया गया। जिसमे...