लखनऊ, अगस्त 10 -- जेबरसन के धमाकेदार खेल की बदौलत लखनऊ फॉल्कन क्लब ने जिला फुटबॉल लीग के सुपर लीग मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की। इकाना इंटरनेशनल फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में फॉल्कन ने मिलानी क्लब को 6-0 से धोया। इस मुकाबले में फॉल्कन के जेबरसन ने हैट्रिक जड़ने के साथ चार गोल किये। इसके पहले खेले गए मुकाबले में युवा क्लब ने सैटसन को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराया। सभी को उम्मीद थी कि लखनऊ फॉल्कन और मिलानी क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमों में ही धुरंधरों की भरमार थी, लेकिन फॉल्कन के नीनाडो, शिवनाथ और जेबरसन के दमदार प्रदर्शन ने इस मुकाबले को एकतरफा कर दिया। शुरुआत से ही फॉल्कन ने मिलानी क्लब पर दबाव बना लिया। नीनाडो ने 14वें मिनट में मिलानी की रक्षापंक्ति को चकमा देकर शानदार गोल किया और फॉल्कन को 1-0 की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.