लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, संवाददाता। मैन ऑफ द मैच जय प्रकाश गुप्ता की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत अशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी ने करीम चिश्ती मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज को 97 रनों के बड़े अंतर से हरा कर सेमी फाइनल में जगह बनाई। स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आशीष नेहरा अकादमी ने 40 ओवर में सात विकेट खोकर 224 रन बनाए। जय प्रकाश ने सात चौके और एक छक्के की सहायता से 84 रन बनाए। जवाब में स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम 27.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन ही जोड़ सकी। अभिषेक श्रीवास्तव ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। आशीष नेहरा अकादमी की ओर से कुशाग्र श्रीवास्तव, आशुतोष वर्मा, आकाश यादव ने दो-दो, अभिषेक कुमार सिंह और जयप्रकाश गुप्ता को एक-एक विकेट मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.