देहरादून, फरवरी 24 -- रुड़की। सोमवार गंग नहर कोतवाली क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों के बीच खेल-खेल में झगड़ा हो गया। इस दौरान 17 वर्षीय नाबालिग ने 13 वर्षीय नाबालिग के सिर पर डंडे से वार कर दिया। गंभीर चोट के बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। मंगलवार सुबह 4 बजे डॉक्टर ने बच्चे भानू पुत्र बालेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...