एक संवाददाता, नवम्बर 22 -- सारण जिले के एकमा के धनौती गांव में मछली पालन के लिए बनाए गए पोखरे में शनिवार को डूबने से दो चचेरे भाइयों समेत 3 मासूमों की मौत हो गई। एक ही साथ गांव के तीन बच्चों की मौत से कोहराम मच गया। मृत बच्चों की पहचान मनोज मांझी के 4 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल कुमार, सरोज मांझी की 3 वर्षीया पुत्री तान्या कुमारी और सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव निवासी शिव प्रसन्न यादव की 6 वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। सोनी अपने मामा के घर शादी समारोह में आई हुई थी। दोनों बच्चे स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ते थे और सोनी भी उनके साथ ही गयी थी। केंद्र से घर वापस लौटने के बाद नजदीक बने पोखरे के पास सभी खेलने लगे। तान्या का पोखरे के पास पांव फिसल गया। उसे बचाने अन्य दो बच्चे भी दौड़े और पोखरे में गिर पड़े। एक...