एटा, अप्रैल 5 -- खेल-खेल में बच्चे ने दस का सिक्का निगल लिया। सिक्का गले में जाकर फंसने से बच्चे की हालत बिगड़ गई। घबराए घरवाले बालक को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान सिक्का को बाहर निकाल लिया गया है। फिरोजाबाद थाना एका के गांव विरामपुर निवासी दस साल का कुलदीप पुत्र ओमकार चारपाई पर लेटा हुआ था। खेलते-खेलते मुंह में दस रूपये का सिक्का रख गया। सिक्का गले में जाकर फंस गया। इससे बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। घरवालें घबरा गए और आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। बालक का गले का एक्स-रे कराया गया। मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर ने सिक्का को बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.