फतेहपुर, अगस्त 3 -- यूपी के फतेहपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बिंदकी कोतवाली के शहबाजपुर गांव में शनिवार देर शाम घर के बाहर झूला झूलते समय गले में फंदा कसने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के समय वह घर में अकेला था। बहन घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई। इकलौते बेटे की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल रहे। शहबाजपुर का रहने वाला छोटकू पासवान पल्लेदारी करता है। शनिवार को वह बिंदकी गया था। पत्नी फूलमती और बेटियां दिव्यांशी, शिवांशी बकरी चराने जंगल गईं थीं। बेटा ऋषि घर में अकेला था। पुलिस के मुताबिक वह घर के बाहर पड़े झूले में झूल रहा था। इसी दौरान झूले की रस्सी अचानक गले में फंसकर कस गई और वह लटक गया। कुछ देर बाद बहन दिव्यांशी घर लौटी तो ऋषि को फंदे पर लटका देख शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतारा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.