फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 17 -- कायमगंज, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के गांव सत्तारनगर में खेल के दौरान चारा मशीन चल जाने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। छोटी बहन के मशीन चला देने से उसके भाई के हाथ की दो उंगलियां कटकर अलग हो गईं। सत्तारनगर गांव निवासी उसीम का पांच वर्षीय पुत्र आयल अपनी छोटी बहन शाहीन के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते दोनों आंगन में लगी चारा मशीन के पास पहुंच गए और उससे खेलने लगे। इसी दौरान शाहीन ने अनजाने में चारा मशीन चला दी, जिससे आयल का हाथ मशीन में फंस गया और उसकी दो उंगलियां कटकर अलग हो गईं। खून से लथपथ भाई को देखकर शाहीन चीखने लगी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कटी हुई उंगलियों को एक कटोरी में रखकर घायल आयल को तुरंत अस्पताल लेकर आए। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अमरेश कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किय...