रुडकी, फरवरी 24 -- गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला में सोमवार को बच्चों के बीच खेल के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में 13 वर्षीय किशोर की जान चली गई। आरोपी भी नाबालिग है, जिसने आवेश में आकर अपने ही साथी के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की है, जब पनियाला के अंबेडकर पार्क में गांव के बच्चे रोजाना की तरह खेल रहे थे। चश्मदीदों के अनुसार, खेल के दौरान किसी बात को लेकर दो बच्चों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक 16 वर्षीय किशोर ने पास पड़ा लकड़ी का डंडा उठा लिया और 13 वर्षीय बालक भानू पुत्र बालेंद्र सिंह के सिर पर वार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...