मोतिहारी, फरवरी 5 -- मोतिहारी। जिले में गठित खेल क्लब के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के साथ जिला खेल पदाधिकारी ने मंगलवार को बैठक की। जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार ने सभी पदधारकों को खेल विभाग के तहत खेल क्लब के संचालन से संबंधित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बारी-बारी से सभी पदधारकों से खेल क्लब के संचालन के लिये विचार विमर्श कर सुझाव प्राप्त किया गया। जिला खेल पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की ओर सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत खेल मैदान का निर्माण किया गया है । खेल विभाग की ओर से पंचायत से लेकर जिला व राज्य स्तर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन व सभी सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। जिससे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सके। इस मौके पर मनोज कुमार प्रसाद, सुनील कुमार, भानु प्रकाश,अरुण कुमार गुप्ता,मोहम्मद मुबाशिर, अरजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.