काशीपुर, जून 13 -- कोतवाली पहुंचे ग्राम नंदपुर नरका टोपा निवासी दिलशाद ने तहरीर देकर पड़ोसी पर उसके बच्चे को छत से नीचे धक्का मारने का आरोप लगाया है। दिलशाद ने आरोप लगाया कि छत से नीचे गिरकर इसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दिलशाद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उसका 8 वर्ष का बेटा इंसाद पड़ोस में एक व्यक्ति की छत पर उसी के बेटे के साथ खेल रहा था अचानक खेलते हुए पड़ोसी के पुत्र ने उसके बेटे इंसाद को छत से धक्का दे दिया। इसमें उसके बेटे के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। ये भी आरोप लगाया कि जब दिलशाद ने उसके बेटे की शिकायत पड़ोसी से की तो उसका पड़ोसी उसी से मारपीट करने लगा। दिलशाद ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.