गाजीपुर, अक्टूबर 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2024- 25 में चयनित युवक एवं महिला मंगल दलों का ऑडिटोरियम हॉल में प्रोत्साहन के रूप में खेल सामग्री का वितरण किया गया। राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत और नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने 168 महिला मंगल दलों को खेल सामग्री वितरित किया। संगीता बलवंत ने कहा कि महिलाओं को खेल के क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिये। इस दौरान अरविन्द यादव कीड़ाधिकारी, राजन प्रजापति, संतोष कुमार सिंह, रविशंकर प्रसाद, किशनचन्द्र, अखिलेश यादव, चन्द्रकान्त यादव, सिन्धुजा यादव, आंचल सिंह, अमरनाथ कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.