रांची, नवम्बर 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज की ओर से रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज कुश्ती चयन ट्रायल-2025 का आयोजन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी स्थित कुश्ती कोर्ट में शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्लू डॉ सुदेश कुमार साहू थे। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है, जो न सिर्फ शारीरिक बल और कौशल को विकसित करता है, बल्कि अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे जीत या हार की चिंता किए बिना पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि खेल मानव जीवन का अत्यंत आवश्यक हिस्सा है, जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का माध्यम बनता है। खेल न सिर्फ शारीरिक क्षमता और मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.