मोतिहारी, सितम्बर 11 -- पहाड़पुर। खेल केवल मैदान की सीमाओं तक सीमित नहीं है,यह जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार करने का माध्यम है। उक्त बातें भाजपा विधायक सुनील मणि तिवारी ने प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय पहाड़पुर के खेल मैदान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव (फिट युवा फॉर विकसित भारत) के दौरान कही। उऩहोंने कहा कि आज बच्चों का खेल मोबाइल व टैब तक सीमित होता जा रहा है। जबकि खुले मैदान में खेलने से बच्चों में सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक एकता ,अनुशासन व टीम भावना के साथ विजय हासिल करने का विकास होता है।गांव में छुपी प्रतिभावों को सामने लाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पूरे देश भर में किया जा रहा है। विधायक श्री तिवारी द्वारा खेल का विधिवत शुभारंभ मशाल जलाकर किया। इस दौरान प्रखंड से आए विभिन्न स्...