नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- 'श्रीनिवासन की वापसी सीएसके के लिए फायदेमंद होगी नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन ने कहा कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की फ्रेंचाइजी अध्यक्ष के रूप में खेल प्रशासन में वापसी से फायदा होगा। श्रीनिवासन (80 वर्ष) को कुछ हफ्ते पहले फ्रेंचाइजी की बोर्ड बैठक में सीएसके का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। विश्वनाथन ने कहा, वह हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशासक रहे हैं। वह हालांकि सलाहकार की भूमिका में होंगे क्योंकि वह ज्यादा यात्रा नहीं करते लेकिन हम उनसे संपर्क में रहेंगे। वह एसए20 और मेजर क्रिकेट लीग में सीएसके की संपत्तियों के प्रबंधन की देखरेख भी करेंगे। वह सीएसके की सभी संपत्तियों के प्रभारी होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.