नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- 'राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने की आशा' नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को पूरा यकीन है कि भारत को 26 नवंबर को ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेल आमसभा की बैठक के दौरान 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिल जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को कहा, हम शनिवार को ग्लास्गो रवाना हो रहे हैं। मुझे पूरा यकीन है कि लोगों की उम्मीदें पूरी होंगी। पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेल कार्यकारी बोर्ड ने अहमदाबाद में इन खेलों के आयोजन की सिफारिश की थी। ग्लास्गो में होने वाली बैठक में अंतिम मंजूरी मिलेगी। अहमदाबाद के अलावा नाइजीरिया का अबुजा भी मेजबानी की दौड़ में हैं। राष्ट्रमंडल खेल को 2030 में सौ साल भी पूरे होने जा रहे हैं। उषा को भारतीय खेलों में आजीवन योगदान के लिए यहां 15वें वैश्विक खेल शिखर सम्मेलन 'फिक्की टर्फ 2025' के दौ...