नई दिल्ली, जुलाई 15 -- दीपिका और विक्टर वेगनेज ने जीता शीर्ष पुरस्कार लुसाने। एफआईएच हॉकी प्रो लीग सीजन के समापन के बाद, दुनिया भर के हॉकी प्रशंसकों ने दीपिका (भारत) और विक्टर वेगनेज (बेल्जियम) को 'मैजिक स्किल अवॉर्ड्स का विजेता चुना है। इस पुरस्कार में, प्रशंसकों ने 4 से 13 जुलाई तक हॉकी के जादू को दर्शाने वाले पलों को चुनने के लिए वोट किया। चुने गए यादगार पलों में छह शानदार प्रदर्शन शामिल थे। इनमें तीन महिला और तीन पुरुष वर्ग के थे, जिन्होंने 'लीग ऑफ द बेस्ट सीजन के दौरान मैदान की शोभा बढ़ाई। अवॉर्ड दीपिका को उनकी शानदार ड्रैगिंग और फ्लिकिंग क्षमता के लिए मिला, इसमें उन्होंने एक शानदार सोलो गोल किया। विक्टर वेगनेज को उनकी 'मिडफील्ड जादूगरी के लिए जिससे उनकी टीम ने एक शानदार गोल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...