नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- हॉकी कोचिंग शिविर के लिए 54 सदस्यीय दल की घोषणा नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु के साई केन्द्र में 25 अप्रैल से शुरू होने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए संभावित 54 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश के झांसी में आयोजित हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के बाद हॉकी इंडिया ने शिविर के लिए एक कोर समूह का चयन किया है। यह शिविर 25 से 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान समूह का मूल्यांकन कर खिलाड़ियों की संख्या 40 तक सीमित कर दी जाएगी। ये खिलाड़ी एक से 25 मई तक शिविर के अगले चरण में प्रशिक्षण जारी रखेंगे। इनमें से 38 को मौजूदा कोर ग्रुप में बरकरार रखा गया है। शेष खिलाड़ियों को हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। इनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,पंजाब, उत्तर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.