नई दिल्ली, अगस्त 26 -- हॉकी एशिया कप में दर्शकों को निशुल्क प्रवेश राजगीर। हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि 29 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को बयान में कहा, प्रशंसक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू टिकट जिनी डॉट इन या हॉकी इंडिया ऐप के जरिये मुफ्त टिकट पा सकते हैं। उन्हें प्रक्रिया पूरी करने पर वर्चुअल टिकट मिलेगा। हीरो पुरुष एशिया कप में आठ टीमें भारत, जापान, चीन, कजाखस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे भाग लेंगी। यह 2026 में नीदरलैंड्स और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप का क्वालीफायर टूर्नामेंट भी है। भारत को पूल ए में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ रखा गया है। भारत को 29 अगस्त को चीन से, 31 को जापान और एक सितंबर को कजाखस्तान से खेलना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...