नई दिल्ली, जुलाई 12 -- हॉकी : भारत ए पुरुष टीम ने हैट्रिक लगाई इंधोवेन (नीदरलैंड्स)। भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को फ्रांस को 3-2 से हराकर मौजूदा यूरोपीय दौरे पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। फॉरवर्ड आदित्य अर्जुन लालगे ने दो गोल किए जबकि बॉबी सिंह धामी ने भी गोल किया। फ्रांस के लिए दोनों गोल क्लेमेंट ने किए। लालगे ने पहले मैदानी गोल किया और फिर पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला जबकि बॉबी ने बाद में गोल किया। भारत ए रविवार को फिर फ्रांस से भिड़ेगा। यूरोप दौरे में अभी उसके पांच मैच बाकी हैं। टीम ने पहले आयरलैंड को दो बार और फ्रांस को एक बार हराया था। फ्रांस के खिलाफ मुकाबले के अलावा भारत ए नीदरलैंड्स के खिलाफ दो और इंग्लैंड तथा बेल्जियम के खिलाफ एक-एक मैच भी खेलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.