नई दिल्ली, जून 7 -- हॉकी : बढ़त के बाद नीदरलैंड्स से हारा भारत एम्सटेलवीन। भारत को एक गोल से बढ़त बनाने के बावजूद एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण के पहले मैच में शनिवार को ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स के हाथों 1-2 से पराजय का सामना करना पड़ा। नीदरलैंड्स के लिए थीज वैन डैम ने दो फील्ड गोल (25वां और 58वां मिनट) किए जबकि भारत के लिए एकमात्र गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 19वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर दागा। भारत को अब 8 जून को फिर नीदरलैंड्स से ही खेलना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.