नई दिल्ली, फरवरी 20 -- हरियाणा राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में ओवरऑल चैंपियन चेन्नई। हरियाणा ने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 49 स्वर्ण सहित 106 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। हरियाणा 49 स्वर्ण के अलावा 32 रजत और 25 कांस्य जीतकर ओवरऑल चैंपियन बना। मेजबान तमिलनाडु 17 स्वर्ण, 18 रजत और 12 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि उत्तर प्रदेश ने 14 स्वर्ण, 17 रजत और 11 कांस्य के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राजस्थान और महाराष्ट्र शीर्ष पांच में रहे। प्रतियोगिता में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,476 पैरा खिलाड़ियों ने 155 स्पर्धाओं में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...