नई दिल्ली, फरवरी 13 -- राष्ट्रीय खेल हरिद्वार, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा ने पिछले सत्र की अपनी हार का बदला चुकता करते हुए गुरुवार को गत चैंपियन मध्य प्रदेश को 4-1 से हराकर राष्ट्रीय खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। पुरुष वर्ग में कर्नाटक रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 3-2 से हराकर चैंपियन बना। मध्य प्रदेश को ऐश्वर्या चव्हाण ने पांचवें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद हरियाणा ने जोरदार वापसी करते हुए महिमा चौधरी (37वें मिनट), इशिका (45वें, 50वें मिनट) और मोनिका (55वें मिनट) के गोल की बदौलत जीत दर्ज की। कांस्य के मुकाबले में झारखंड ने महाराष्ट्र को 2-1 से हराया। गोवा में 2023 में हुए राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश ने शूट आउट में हरियाण को 3-0 से हराकर खिताब जीता था। पुरुष वर्ग का मुकाब...