नई दिल्ली, अगस्त 31 -- शोल्डर : एशिया कप : भारतीय टीम ने लगातार दूसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने का दावा और पुख्ता किया, कप्ता ने दो और मनदीप ने दागा एक गोल बिहार शरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह का मैजिक लगातार दूसरे मैच में भी चला। उनके दो गोल के दम पर भारतीय टीम ने रविवार को एशिया कप हॉकी में जापान को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से पराजित किया। लगातार दूसरी जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल के और करीब पहुंच गई है। हरमनप्रीत ने पांचवें और 46वें मिनट में गोल दागे जबकि एक अन्य गोल मनदीप सिंह ने चौथे मिनट में किया। जापान की ओर से दोनों गोल कोसेई कावाबे ने 38वें और 59वें मिनट में किए। भारतीय टीम मजबूत इरादों के साथ उतरी थी। तेज-तर्रार हॉकी का प्रदर्शन करते हुए टीम ने पहले पांच मिनट में ही दो गोल दागकर 2-0 की बढ़त ले ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.