नई दिल्ली, फरवरी 15 -- स्मिथ को टीम में शामिल कर सकता है ऑस्ट्रेलिया पल्लेकेले। खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को विश्व कप ग्रुप बी के मुकाबले में अनुभवी स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल कर सकती है। पिछले मैच में जिम्बाब्वे से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पर टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अब उसे सुपर आठ में पहुंचने के लिए ओमान और श्रीलंका के खिलाफ अपने दोनों ग्रुप मैचों में जीत हासिल करनी होगी, ताकि वे अन्य टीमों परिणामों पर निर्भर न रहें। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल दो मैचों में दो अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। श्रीलंका घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए महेश तीक्ष्णा और बाएं हाथ के स्पिनर दुनीत वेलालेज पर काफी हद तक निर्भर रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...