नई दिल्ली, जनवरी 7 -- स्टोक्स के दाएं 'एडक्टर' की मांसपेशी में खिंचाव सिडनी। इंग्लैंड को एक और चोट का झटका लगा है। कप्तान बेन स्टोक्स सिडनी टेस्ट के चौथे दिन बुधवार को सुबह के सत्र में मैदान से लंगड़ाते हुए बाहर चले गए। उनकी जांघ के अंदरूनी हिस्से (एडक्टर) में चोट लगी है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 127वें ओवर में, स्टोक्स ने चौथी गेंद फेंकने के बाद कमर पकड़ ली। वह धीरे-धीरे चलते हुए आखिरकार मैदान से बाहर चले गए। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पोस्ट पर पुष्टि की है कि उनके दाएं एडक्टर की मांसपेशी में खिंचाव का आकलन किया जा रहा है। इंग्लैंड का यह दौरा चोटों से प्रभावित रहा है। मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर क्रमशःब्रिस्बेन और एडिलेड टेस्ट के बाद एशेज से बाहर हो गए थे, जबकि गस एटकिंसन को मेलबर्न में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जि...