नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- सुब्रायेन, रोसोयू ने जोबर्ग सुपर किंग्स को जीत दिलाई डरबन। स्पिन हरफनमौला प्रेनेलन सुब्रायेन की गेंदबाजी (तीन विकेट) और रिली रोसोयू (43) की शानदार बल्लेबाजी से जोबर्ग सुपर किंग्स ने एसए 20 लीग में डरबन सुपर जाइंट्स को छह विकेट से हरा दिया। डरबन की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया मगर 17.1 ओवर में 86 पर सिमट गई। जवाब में सुपर किंग्स ने 12.2 ओवर में चार विकेट पर 87 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रिली रोसोयू ने 32 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। इस जीत के बाद वे सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...