नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- सीएसके की वजह से 'नई जिंदगी' मिली : सरफराज नई दिल्ली। भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सरफराज खान ने कहा है कि पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की वजह से उन्हें 'नई जिंदगी' मिली है। मुंबई के बल्लेबाज सरफराज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, मुझे नई जिंदगी देने के लिए सीएसके का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि सीएसके 2026 का खिताब जीते। टीम ने उन्हें अबु धाबी में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा है। सरफराज ने 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल में पदार्पण किया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 82.25 की औसत और 204.34 के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.