नई दिल्ली, फरवरी 27 -- सितंबर में आयोजित हो सकता है एशिया कप क्रिकेट नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 की तैयारी के लिए अहम माना जा रहा एशिया कप सितंबर में तटस्थ स्थान पर हो सकता है। एशियाई क्रिकेट परिषद के एक सूत्र ने यह जानकारी देने के साथ ही का, भारत के पास मेजबानी के अधिकार हैं लेकिन यह यूएई या श्रीलंका में खेला जाएगा। आखिरी बार एशिया कप वनडे प्रारूप में भारत में 2023 में 50 ओवरों के विश्व कप से पहले हुआ था। टूर्नामेंट की खासियत भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगी। अगर वे फाइनल में पहुंचते हैं तो दोनों टीमें तीन बार एक-दूसरे से भिड़ सकती हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग की टीमें एशिया कप में खेलेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.