नई दिल्ली, जनवरी 1 -- सफल रही रॉबर्टो कार्लोस के दिल की सर्जरी साओ पाउलो (ब्राजील)। ब्राजील और रियाल मैड्रिड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर रॉबर्टो कार्लोस ने पुष्टि की है कि बुधवार को उनके दिल की सर्जरी हुई थी और अब वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गुरुवार को अस्पताल से एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह मुस्कुरा रहे हैं। 52 वर्षीय खिलाड़ी ने लिखा, मुझे दिल का दौरा नहीं पड़ा। मैं अच्छी तरह से ठीक हो रहा हूं और जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ होकर पेशेवर और व्यक्तिगत कार्यों को फिर शुरू करने को उत्सुक हूं। कार्लोस को सोमवार को हृदय में कुछ परेशानी महसूस होने पर एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी गई थी। कार्लोस उस विश्व कप टीम के सदस्य थे जिसने 1998 में फाइनल में जगह बनाई और 2002 में जीत हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.