नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- एशिया कप श्रीलंका की टीम से जुड़े वेल्लालगे दुबई। अपने पिता के निधन के कारण स्वदेश लौटे श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी दुनिथ वेल्लालगे वापस टीम से जुड़ गए। वेल्लालगे के पिता सुरंगा का गुरुवार रात को 54 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उसी दिन इस 22 वर्षीय स्पिनर ने अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के ग्रुप बी लीग मैच में हिस्सा लिया था। इस युवा खिलाड़ी को मैच के बाद ही पिता के निधन की खबर पता चली और वह जल्द उपलब्ध उड़ान से कोलंबो वापस आ गया। फिर वह शुक्रवार रात टीम मैनेजर महिंदा हालंगोडे के साथ यूएई लौट आया। बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को मुकाबले के बाद श्रीलंका का सामना 23 सितंबर को पाकिस्तान से और 26 सितंबर को भारत से होगा। गावस्कर ने सूर्यकुमार के फैसले का समर्थन किया दुबई। महान बल्लेबाज सुनील गा...