नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- जूनियर विश्व कप मुकेश को स्वर्ण, तेजस्विनी ने रजत जीता नई दिल्ली। मुकेश नेलावल्ली ने बुधवार को जूनियर विश्व कप के अंतिम दिन पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि तेजस्विनी सिंह ने इसी स्पर्धा में महिला वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इस तरह भारत ओलंपिक स्पर्धाओं में छह स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य सहित 19 पदकों से तालिका में शीर्ष पर रहा। एआईएन निशानेबाज 10 पदकों (चार स्वर्ण, दो रजत, चार कांस्य) के साथ दूसरे जबकि इटली पांच पदकों (दो स्वर्ण, दो रजत, एक कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर विश्व चैंपियन मुकेश ने गैर ओलंपिक स्पर्धा में 585 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीता। व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट (एआईएन) अलेक्सांद्र कोवालेव ने 577 अंक से रजत जबकि साहिल चौधरी ने 573 अंक से कांस्य कब्जाया। भारत ने गै...